Pages

Sunday, 21 June 2015

How to make desi style matar paneer recipe


आवश्यक सामग्री -

पनीर - 250 ग्राम
मटर -छिले दाने आधा कप
टमाटर - 2 -3
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
नमक - स्वादानुसार
हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

 - विधि

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.

पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.

सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

Recipe of Khaman Dhokla


With this easy step by step photos recipe of khaman dhokla, you can prepare soft and spongy instant dhokla in less than 20 minutes and you do not need to prepare batter 8 or 12 hours in advance. The secret of its sponginess and no requirement of advance preparation lies in using popular Eno salt. Follow our easy breakfast recipe with step by step photos and discover how easy it is to make mouth watering traditional khaman at home.


Ingredients:
For Batter:

1 cup Gram Flour (Besan/Chickpea Flour)
1 tablespoon Semolina (rava/sooji), optional
1½ teaspoons Lemon juice
1 teaspoon Eno Fruit Salt
1 teaspoon crushed Green Chilli-Ginger
3/4 cup Water
1/4 cup Curd (yogurt)
1 teaspoon Oil (for greasing)
1/2 teaspoon Salt, or to taste
For Tempering:
2 tablespoons Oil
10-15 Curry Leaves
1/2 teaspoon Mustard Seeds
1/2 teaspoon Cumin Seeds (optional)
1 teaspoon Sesame Seeds (til)
1 tablespoon Sugar
4 Green Chillies, slit lengthwise and cut into halves
2 tablespoons chopped Coriander Leaves
2 tablespoons grated Fresh Coconut
1 pinch Asafoetida (hing)
1/3 cup Water